Tuesday, June 25, 2013

ंराज्य की सड़कों पर रोज नौ मौतें

-मरने वालों में युवाओं की संख्या ज्यादा
- दोपहिया वाहनों के कारण अधिक हादसे

छत्तीसगढ़ की सड़कों पर लगभग हर रोज नौ लोगों की मौत हो रही है। मरने वालों में सबसे ज्यादा संख्या युवाओं की है। राष्ट्रीय क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के अनुसार बीते साल (2012) में सड़क हादसों में कुल 3167 लोगों की अकाल मौत हुई। मरने वालों में दोपहिया वाहन सवारों की संख्या अधिक है।
एनसीआरबी  ने 2012 में देशभर में हादसों मंे हुई मौत की रिपोर्ट इसी सप्ताह जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार करीब ढाई करोड़ की आबादी वाले छत्तीसगढ़ में 27 लाख 66 हजार पंजीकृत वाहन हैं। 2012 में राज्यभर में कुल 13 हजार पांच सौ 11 सड़क हादसे हुए। इनमें 3167 जानें गईं। रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा हादसे और मौतें सुबह नौ से दोपहर 12 बजे के बीच हुई हैं। मरने वालों में 4341 की उम्र 30 से 44 वर्ष के बीच थी, जबकि 4197 लोग केवल 15 से 29 साल की आयु के थे।
2011 में 2888 मौतें
छत्तीसगढ़ में 2011 में सड़क हादसों में 2888 लोगों की मौतें हुई थीं। एनसीआरबी की पिछले साल जारी इस रिपोर्ट के अनुसार 2011 में सबसे ज्यादा मौतें ट्रक और लॉरी की वजह से हुई थी।
आंकड़ांे में 2012
कुुल सड़क हादसे-    13511
राज्य में कुल वाहन-    2766000
मौतें-            3167
जनवरी में सबसे ज्यादा
एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा 1295 मौतें जनवरी में हुईं। इसी तरह अन्य महीने मंे क्रमश: 1197, 1218, 1227, 1243, 1169, 1146, 1030, 1067, 1156, 1124 और 1183 मौतें हुईं।
मौत के आंकड़े आयुवार
आयु वर्ग-        कुल मौतें
0- 14 वर्ष-        1304
15- 29 वर्ष-        4197
30- 44 वर्ष-        4341
45- 59 वर्ष-        3052
60 वर्ष से अधिक-    1486
वाहनों का हिसाब
वाहन के प्रकार        मौतें
जीप-            220
कार-            139
तीन पहिया-        24
दोपहिया-        735
साइकिल-        64
ट्रेन-            189
अन्य-        758

 

No comments:

Post a Comment