Friday, April 12, 2013

100 साल से सलामत मर्दानगी, दो बीवी, 10 बच्चे, 15 नाती पोते

आप कल्पना नहीं कर सकते की 100 साल की उम्र में कोई सेहतमंद भी हो सकता है। लेकिन थोड़े परहेज के बल पर रायपुर के रहने वाले गणेश राम ने ये कारनामा किया है। गणेश राम पेशे से रिक्शा चालक है उम्र 100 साल पार होने को है फिर भी ऐसा कम ही होता होगा कि उन्हें छींक भी आ जाए।गणेश राम रायपुर में ही पैदा हुआ है। वह पिछले 80 सालों से रिक्शा चला रहा है। उसने अंग्रेजों को भी देखा है। गणेश राम कहता है कि रायपुर के सबसे पुरानी इमारतों को भी उसने अपनी आंखो के सामने बनते हुए देखा है।गणेश राम ने दो बार शादी की है। पहली पत्नी के मरने के बाद गणेश राम को आधी उम्र में दूसरी शादी करना पड़ा। गणेश राम के पहली पत्नी से 5 बच्चे और दूसरी बच्ची से 5 बच्चे हुए हैं। गणेश राम यह बताकर दुखी हो जाता है कि उसके कुल 10 बच्चे हुए जिनमे से 5 की मौत हो गई। लेकिन आज गणेश राम का भरा पूरा परिवार है। और उसके 15 नाति पोते हैं।गणेश राम आज भी पूरी तरह तंदरूस्त हैं, वह हर रोज 20 से 25 किलोमिटर रिक्शा चलाता है। यह काम वह पिछले 80 सालों से कर रहा है। गणेश राम ने रिक्शा चलाकर अपने पूरे परिवार का भरण पोषण किया है।आज भी गणेश राम के बाल पूरी तरह सफेद नहीं हुए हैं। गणेश राम से सेहत का राज पूछने पर वह बताता है कि, उसने कभी किसी तरह का कोई नशा नहीं किया।गणेश राम दिन में तीन बार खाना खाता है, सुबह के समय वह बोरे बासी से दिन की शुरूआत करता है दोपहर में चावल और रात में भी वह चावल ही खाता है। उसने कभी अपने खानपान में रोटी को शुमार नहीं किया।गणेश राम को अब तक कोई गंभीर बिमारी भी नहीं हुई। उसे याद नहीं है कि कभी वह 24 घंटे भी बिस्तर में बिमारी की वजह से सोया हो, समय के साथ अब उसे जोड़ों में कभी कभार दर्द होता है तो वह मालिश करवाता है।
                                                                                  -गणेश राम 

No comments:

Post a Comment